गलवान वीर (Galwan Veer) द फाइटर्स गणेश हांसदा के नाम से बन रही फिल्म | Behind The Scene
संथाली फिल्म के डायरेक्टर सुरेंद्र टुडू संथाली फिल्म की शूटिग कर रहे हैं। संथाली फिल्म का नाम गलवान वीर द फाइटर्स गणेश हांसदा है। फिल्म की शूटिग जोरशोर से चल रही है। इस फिल्म में गणेश हांसदा का किरदार गणेश के बड़े भाई दिनेश हांसदा निभा रहे हैं। फिल्म में शहीद गणेश हांसदा किस कठिन परिस्थिति में बड़ा हुए और किस प्रकार देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया, इन सभी बिदुओं को इस फिल्म में दर्शाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग आदिवासी संस्कृति में की जा रही है। फिल्म को हिदी में भी डब किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर सुरेंद्र टुडू ने कहा कि इस फिल्म के निर्माण पर लगभग 25 लाख रुपये लागत आएगी। इधर, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार गिरि ने रविवार को बलिदानी गणेश हांसदा के गांव कसाफलिया पहुंचे और बलिदानी के माता-पिता से आशीर्वाद लिया। बलिदानी के गांव जाने के दौरान उन्होंने बांसदा चौक पर शहीद गणेश हांसदा का मूर्ति निर्माण कराने की बात कही। कहा, कि वे चिकित्सक हैं। बलिदानी के गांव पहले भी आए थे। उन्हें महसूस हुआ कि चौक पर उनकी प्रतिमा होनी चाहिए। कहा, बलिदानी की मूर्ति लगाए जाने से इस क्षेत्र के लोग व दूर से आने वाले लोगों को यह प्रतीत होगा कि इस क्षेत्र के एक आदिवासी युवक देश के लिए गलवान घाटी में लड़ाई करते वक्त शहीद हो गए थे। उन्होंने निजी स्तर से बांसदा चौक पर बलिदानी की प्रतिमा निर्माण कराने का कार्य शुरू कर दिया है। सीओ व थाना प्रभारी ने चलाया मास्क जांच अभियान: बहरागोड़ा थाना चौक के समीप रविवार को अंचलाधिकारी हीरा कुमार व नए थाना प्रभारी कुमार सौरभ ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क के वाहन से आवागमन करने वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सीओ हीरा कुमार ने कहा कि मास्क से आप स्वयं सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। बिना मास्क बाजार में न आएं। इस अवसर पर इंस्पेक्टर रफाएल मुर्मू, एएसआइ कुमार विनय सिंह समेत कई पुलिस जवान उपस्थित थे।







